परिषदीय विद्यालयों की वार्षिक परीक्षाओं का कार्यक्रम घोषित

 सचिव प्रताप सिंह बघेल ने शैक्षिक सत्र 2023-2024 की वार्षिक परीक्षाओं के लिए संशोधित कार्यक्रम जारी किया है। आदेश के मुख्य बिन्दु इस प्रकार हैं - 

1) परीक्षा 16 मार्च से 21 मार्च तक चलेगी। 

2) परीक्षा अवधि ढाई घंटा निर्धारित की गई है। 

3) परीक्षा सुबह 9:15 से 11:45 बजे तक तथा दोपहर 12:15 से 2:45 बजे तक दो पालियों में कराई जायेगी। 

4) कक्षा 1 की परीक्षा मौखिक होगी। कक्षा 2 व कक्षा 3 में परीक्षा लिखित व मौखिक होगी और इनका अधिभार 50-50 प्रतिशत होगा। कक्षा 4 व 5 की परीक्षा भी लिखित और मौखिक होगी और इनका अधिभार 70-30 प्रतिशत होगा। कक्षा 6 से 8 की परीक्षा लिखित कराई जायेगी। 

5) परीक्षाफल के आधार पर रिपोर्ट कार्ड बना कर छात्र- छात्राओं को दिनांक 31/03/2024 को वितरित किया जायेगा तथा मूल्यांकित उत्तर पुस्तिकाओं को छात्र- छात्राओं एवं अभिभावकों को दिखाया जायेगा।


देखें पूरा आदेश -  







Popular posts from this blog

कक्षा - 1 में प्रवेश के लिए आयु निर्धारण हेतु कैलकुलेटर

सभी अध्यापकों को बनाना होगा 5 मिनट का टीचिंग वीडियो।