जनवरी के अंतिम सप्ताह में परिषदीय विद्यालयों में मनाया जायेगा वार्षिकोत्सव I
जनवरी के अंतिम सप्ताह में परिषदीय विद्यालयों में मनाया जायेगा वार्षिकोत्सव
इस बार प्रदेश के सभी परिषदीय विद्यालयों में जनवरी माह के अंतिम सप्ताह में वार्षिकोत्सव मनाया जाएगा। इसके सम्बन्ध में महानिदेशक स्कूल शिक्षा की तरफ से विशेष निर्देश दिया गया है। वार्षिकोत्सव और अभिभावक बैठक के आयोजन की निगरानी सीडीओ को सौंपी गई है।
वार्षिकोत्सव के दौरान कई तरह के आयोजन कराने के निर्देश दिए गये हैं। इस दौरान होने वाले खेलकूद में कक्षा तीन से पांच तक के बच्चों के लिए 50 और 100 मीटर दौड़, कक्षा पांच से आठवीं तक के बच्चों के लिए 100 और 200 मीटर दौड़, सभी बच्चों के लिए 400 मीटर दौड़ का आयोजन किया जाएगा। सांस्कृतिक आयोजन के दौरान शिक्षा के महत्व, बच्चों की उपस्थिति, गृह आधारित शिक्षा, निरंतर पढ़ाई जारी रखने आदि को लेकर भाषण प्रतियोगिता, रचनात्मक कौशल बढ़ाने के लिए रंगोली, पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। साथ ही इन प्रतियोगिताओं में अभिभावकों को भी प्रतिभाग करने के लिए प्रोत्साहित करने का निर्देश दिया गया है।
इसके साथ ही डीबीटी, निपुण भारत, ऑपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत होने वाले सुधार, आउट ऑफ स्कूल बच्चों के लिए शारदा कार्यक्रम, दिव्यांग बच्चों के लिए समर्थ समेत अन्य योजनाओं की उपयोगिता पर चर्चा की जाएगी।
बैठक के आयोजन हेतु प्रति विद्यालय 800 रूपये की धनराशि निर्धारित की गयी है।






